Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू; 12,500 सीटों पर मौका, देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के 40 निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू; 12,500 सीटों पर मौका, देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। शहर के करीब 40 निजी स्कूलों में कुल 12,500 सीटों पर दाखिला होगा, जिसमें 10,000 सामान्य सीटें और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बीपीएल वर्ग के बच्चों के लिए 2,500 आरक्षित सीटें शामिल हैं। जेपीएस बारीडीह और एमएनपीएस बिष्टुपुर में मंगलवार से फॉर्म मिलने लगे हैं।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

अभिभावक स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म का शुल्क ₹300 से ₹600 के बीच रखा गया है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद चयनित बच्चों की अंतिम सूची जनवरी के तीसरे सप्ताह में स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी। लोयोला, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट, कार्मेल और चर्च स्कूल बेल्डीह की तारीखें अमूमन नवंबर में जारी की जाती हैं।

स्कूलवार आवेदन की प्रमुख तारीखें

* जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (JPS), बारीडीह: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर

* मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS), बिष्टुपुर: 15 सितंबर से 20 अक्टूबर

* केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), गोलमुरी: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर

* जुस्को स्कूल (कदमा, काशीडीह, साउथपार्क): 18 सितंबर से (संभावित)

* बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा: 18 सितंबर से 18 अक्टूबर

* गुलमोहर स्कूल, टेल्को: 19 सितंबर से 31 अक्टूबर

* विवेक विद्यालय, छोटागोविंदपुर: 21 सितंबर से 15 अक्टूबर

* श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 20 अक्टूबर

* डीएवी बिष्टुपुर: 21 सितंबर से 5 अक्टूबर

* केरला पब्लिक स्कूल (कदमा, मानगो, गम्हरिया): 25 सितंबर से 25 अक्टूबर

* चिन्मया विद्यालय, टेल्को: 30 सितंबर से 30 अक्टूबर

* दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर

* हिलटॉप स्कूल, टेल्को: 1 अक्टूबर से 10 नवंबर

* तारापोर स्कूल, एग्रिको: 1 अक्टूबर से 1 नवंबर

* राजेंद्र विद्यालय, साकची: 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर

* सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल, बिष्टुपुर: 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर

* एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश स्कूल, कदमा: 5 अक्टूबर से 5 नवंबर

* जेएच तारापोर, धतकीडीह: 9 अक्टूबर से 8 नवंबर

* डीबीएमएस इंग्लिश हाई स्कूल, कदमा: दुर्गा पूजा से पहले संभावित

उम्र सीमा

नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष होनी चाहिए। अधिकांश स्कूलों ने जन्म तिथि 2023 से 2024 के बीच निर्धारित की है। स्कूलवार सटीक कट-ऑफ के लिए अभिभावक संबंधित स्कूल की वेबसाइट जरूर जांच लें।

Related Articles