
Giridih : गांडेय थाना क्षेत्र के मेढ़ो पुल स्थित जयंती नदी के मुहाने में नहाने आये तीन बच्चे लापता हो गए। बेंगाबाद के भोजडीहा से आए जिला रेस्क्यू टीम के गोताखोरों ने खोजबीन के क्रम में तीनों का शव नदी के गहराई से बरामद कर लिया।
मृतकों में गांडेय के चौधरी टोला निवासी अनूप गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व कैलाश राम का 12 वर्षीय पुत्र श्रीयांश कुमार एवं बोकारो के चास निवासी बिक्की वर्णवाल का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य वर्णवाल शामिल हैं। तीनों का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के लिए थाना ले गई। एक साथ तीन बच्चों की आकस्मिक मौत से गांडेय शोक में डूब गया। मृतक के स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे के बाद गांडेय बाजार के आसपास के लगभग पांच बच्चे नहाने के लिए मेढो नदी गया था। नहाने के दौरान रील बनाने के क्रम में वे नदी की गहराई में चले गए। इस दौरान एक एक कर तीन बच्चे नदी में डूब गए। उसे डूबता देख उसके साथी वहां से शोर मचाते हुए घर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। नदी किनारे लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर गांडेय इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसआई अमित कुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं गांडेय सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक भी घटनास्थल पहुंचे। नदी किनारे श्रीयांश, अंश व आदित्य तीनों बच्चों का कपड़ा, साइकिल समेत अन्य सामान बरामद हुआ। इससे तीनों के स्वजनों ने उनके लापता होने की पुष्टि किया। वहीं दो बच्चे घर भागकर पहुंच गए। अंधेरा व नदी में गहराई होने के कारण पुलिस रेस्क्यू नहीं कर पाई।
अंत में इसकी सूचना जिला रेस्क्यू टीम को दी गई। लगभग डेढ़ घन्टे में रेस्क्यू टीम पहुंची। टीम ने एक एक कर तीनों बच्चों का शव नदी से बरामद कर लिया। घटनास्थल पर यदुनंदन पाठक, मुखिया अमृत लाल पाठक, श्याम कुमार पाठक, संकेत गुप्ता, गौतम पाठक, सुधीर गुप्ता, विवेक गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में लोग जूटे थे।
बच्चों की खोज में आए गांधीनगर के विक्की बरनवाल एवं एक चूड़ा मिल के मजदूर अनूप गुप्ता के अनुसार गांडेय के गांधी नगर से तीन साइकिल में पांच बच्चे घूमने की बात कह घर से निकले थे। शाम तक बच्चों के घर नहीं लौटने के बीच खबर आई कि कुछ बच्चे नदी में डूब गए हैं। सूचना पर वे नदी पहुंचे यहां तीनों का शव मिला। घटना से गांडेय में मातम है।
मेढो के पास नदी नहाने आये गांडेय के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों का शव गोता खोरों के मदद से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। – आनंद प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी गांडेय।
कुएं में गिरकर 28 वर्षीय नाई की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंडरो के एक टोला में मंगलवार रात्रि को कुएं में गिरकर एक 28 वर्षीय नाई की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गम्हरियाटांड गांव निवासी संतोष भंडारी मंगलवार को मंडरो गांव के एक टोला में हजाम बनाने के लिए आया था। जानकारी के अनुसार शाम को घर वापसी के क्रम में कुएं में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास लोग इकट्ठा हो गए और शव को कुवे से बाहर निकाला गया। मृतक संतोष भंडारी के चार छोटे छोटे बच्चे हैं वे नई का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे.श। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
स्वजनों की माने तो वह मृतक संतोष भंडारी मंगलवार को दिन में ही मंडरो गाँव में छटियारी की हजामत बनाने को कहकर गया था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दे दी गई है।
Read Also: Giridih Crime: आधी रात डकैतों ने घर पर बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों रुपये

