Home » West Singhbhum Road Accident : चाईबासा-तांतनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइक की टक्कर में डिलीवरी बॉय की जान गई, एक गंभीर

West Singhbhum Road Accident : चाईबासा-तांतनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइक की टक्कर में डिलीवरी बॉय की जान गई, एक गंभीर

by Rajeshwar Pandey
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर पम्पड़ा गांव के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मोटरसाइकिलें कि आमने-सामने भिड़ गईं। इस भयंकर दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पीड़ितों को सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसका डॉक्टर देखरेख में इलाज कर रहे हैं।

मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय सोमनाथ हेंब्रम के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से खरसावां का निवासी है , लेकिन चाईबासा के पताहातू इलाके में किराए के मकान में रहकर डिलीवरी एजेंट के रूप में अपनी आजीविका चला रहा था। सूत्रों के अनुसार वह डिलीवरी का काम निपटाकर वापस लौट रहा था, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों मोटरसाइकिलें अत्यधिक गति में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए और दोनों चालक उछलकर सड़क पर जा गिरे।

इस दुर्घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा व्याप्त है। स्थानीय लोगों का रोष है कि चाईबासा-तांतनगर हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वाहनों की बेकाबू रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेक करना और मार्ग पर जरूरी गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) का अभाव इन हादसों का मुख्य कारण है। जनता ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पामपड़ा के पास अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई जाए।

घटना की खबर पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस तत्काल सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार वालों को हादसे की सूचना दि जा रहें है, और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Read Also Mahila College Chaibasa : युवा उत्सव में दिखी प्रतिभा की चमक, 250 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

Related Articles

Leave a Comment