Home » Jamshedpur Rail News : JTET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, टाटानगर से देवघर के बीच आज चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Jamshedpur Rail News : JTET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, टाटानगर से देवघर के बीच आज चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

1 नवंबर को टाटानगर से खुलेगी विशेष ट्रेन, 2 नवंबर को देवघर से होगी वापसी; आसनसोल, जसीडीह और भागलपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट ) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08119/08120 टाटानगर-देवघर-टाटानगर स्पेशल का परिचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 एक नवंबर 2026 (रविवार) को टाटानगर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6:30 बजे टाटानगर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजे देवघर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08120 दो नवंबर 2026 (सोमवार) को देवघर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे देवघर से खुलेगी और अगले दिन रात 2:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

 इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

टाटानगर से देवघर के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन का ठहराव कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, झालिदा, भोजूडीह, आसनसोल, उखड़ा, सैंथिया, रामपुरहाट, बरहरवा, बरहड़वा रोड, भागलपुर, बाराहाट और बांका समेत निर्धारित स्टेशनों पर होगा।

16 कोच की होगी विशेष ट्रेन

रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 12 जनरल सेकेंड क्लास कोच, दो सामान्य श्रेणी के अन्य कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित JTET परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है। विशेष ट्रेन के परिचालन से टाटानगर और देवघर के बीच यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

Read also – Jamshedpur News : महिला विवि के सिदगोड़ा परिसर का होगा विस्तार, शिक्षा सचिव बोले DPR बनाने की प्रक्रिया जारी; पहली सीनेट मीटिंग में नहीं बुलाए गए सांसद व विधायक

Related Articles

Leave a Comment