Home » Jharkhand Crime: सोने के झुमके उड़ा ले गए शातिर, ग्राहक बनकर आए और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Jharkhand Crime: सोने के झुमके उड़ा ले गए शातिर, ग्राहक बनकर आए और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

सोने का लॉकेट देखने के बहाने दुकान में पहुंचे थे दो संदिग्ध, दुकानदार के अंदर जाते ही काउंटर से उड़ाए झुमके; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को नहीं मिला सुराग।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : जिले के हंटरगंज बाजार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोने के जेवर खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे दो उचक्के करीब पांच लाख रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

​यह घटना हंटरगंज बाजार स्थित अजय कुमार सोनी की ज्वेलर्स दुकान की है। शनिवार दिन में करीब 11 बजे उनकी दुकान पर उनका बेटा पीयूष कुमार बैठा था। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति और एक अन्य युवक दुकान के अंदर दाखिल हुए।

​दोनों ने आते ही सोने का लॉकेट दिखाने की बात कही। पीयूष ने उन्हें लॉकेट दिखाए, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद शातिरों ने दूसरे डिब्बे में रखे आभूषण दिखाने का आग्रह किया।

​ऐसे दिया घटना को अंजाम

​दुकानदार दूसरा डिब्बा लेने अंदर चले गए। इसी बीच, दुकान में मौजूद बुजुर्ग चाचा प्रेमचंद प्रसाद को एक उचक्के ने बातों में उलझा लिया, जबकि दूसरे ने काउंटर पर रखे सामान पर नजर गड़ा दी।
​मात्र एक मिनट के भीतर जब दुकानदार डिब्बा लेकर लौटे, तो दोनों ठगों ने बहाना बनाया कि वे अपने परिवार के एक अन्य सदस्य को लेकर दोबारा आएंगे और फिर खरीदारी करेंगे। इतना कहकर दोनों वहां से तुरंत निकल गए।

​गायब मिले सोने के तीन जोड़े झुमके

​जैसे ही दोनों संदिग्ध दुकान से बाहर गए, दुकानदार ने डिब्बों को समेटना शुरू किया। तभी उनकी नजर एक खाली पैकेट पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि डिब्बे से करीब 30 ग्राम वजनी सोने के तीन जोड़े झुमके गायब हैं।
​यह देखकर पिता-पुत्र के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दुकान से बाहर निकलकर दोनों संदिग्धों की तलाश की, लेकिन वे तब तक बहुत दूर निकल चुके थे।

​सीसीटीवी कैमरे का नहीं होना बनी चुनौती

​पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में हंटरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। हैरानी की बात यह है कि इस ज्वेलरी दुकान में खुद का सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। पुलिस ने आसपास की अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक ठगों का कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read Also:  JSSC Paper Leak Syndicate: झारखंड से दिल्ली व नेपाल तक फैला JSSC पेपर लीक का नेटवर्क, लाखों में बिकती थीं नौकरियां; अगले महीने दाखिल होगी पूरक चार्जशीट

 

Related Articles

Leave a Comment