Home » Potka News: केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका में प्रदर्शन, MMDR बिल पर JMM का जनाक्रोश

Potka News: केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका में प्रदर्शन, MMDR बिल पर JMM का जनाक्रोश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : पोटका के हाता स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्देश पर 19 सितंबर को खान एवं खनिज (संशोधन) विधेयक (एमएमडीआर) के विरोध में प्रस्तावित जनाक्रोश रैली और प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। पोटका विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने केंद्र सरकार पर झारखंड के अधिकारों और हितों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने कहा कि 19 सितंबर को विभिन्न इलाकों से झामुमो कार्यकर्ता और आम लोग रैली के रूप में अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे और केंद्र की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

संजीव सरदार ने कहा कि “खनिज हमारा, राज तुम्हारा—यह नीति अब नहीं चलेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क कर समाज के हर वर्ग को आंदोलन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने लोगों से सुबह 11 बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में पोटका की सभी 34 पंचायतों के झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंचायतवार तैयारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment