
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में करीब 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया है।
जांच के दौरान चालक बालू के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में बालू ओडिशा से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने डंपर और बालू को जब्त कर कोवाली थाना में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विभाग के अनुसार, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिले में अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

