Home » East Singhbhum Crime: गालूडीह में तीन घरों में चोरी, करीब दो लाख के जेवरात ले उड़े चोर; छह संदिग्ध हिरासत में

East Singhbhum Crime: गालूडीह में तीन घरों में चोरी, करीब दो लाख के जेवरात ले उड़े चोर; छह संदिग्ध हिरासत में

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत अंतर्गत चोड़िन्दा गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय माणिक सिंह, करमू सिंह और मनोज गोप के परिवार झुमुर कार्यक्रम देखने गए थे। रात करीब 12 बजे लौटने पर घरों के ताले टूटे मिले और अलमारी में रखे जेवरात गायब थे।

माणिक सिंह के घर से सोने का लॉकेट, झुमका और चांदी की पायल, जबकि करमू सिंह के घर से सोने की अंगूठी, झुमका, चेन समेत अन्य आभूषण चोरी हुए। दोनों भाइयों के घर से करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं मनोज गोप के घर से दो सोने के लॉकेट, चूड़ी, पायल, पांच चेन, चार अंगूठी, ब्रेसलेट और बिछिया समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी। मंगलवार को थाना प्रभारी अंकु कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा चोड़िन्दा झुमुर कार्यक्रम स्थल से प्रभात बोस की स्प्लेंडर प्लस बाइक और रविवार को गालूडीह मीना बाजार से लाल्टू महतो की बाइक चोरी होने की शिकायत भी पुलिस को मिली है।

Read also – Jamshedpur Accident: बर्मामाइंस में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर के पहियों के बीच फंसे बाइक सवार की मौत

Related Articles

Leave a Comment