Home » Secretariat Service Association : कार्मिक विभाग की कार्रवाई पर सचिवालय सेवा संघ ने उठाए सवाल, मंत्री दीपक बिरुवा से की मुलाकात

Secretariat Service Association : कार्मिक विभाग की कार्रवाई पर सचिवालय सेवा संघ ने उठाए सवाल, मंत्री दीपक बिरुवा से की मुलाकात

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सचिवालय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात कर सचिवालय सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्मिक विभाग द्वारा की जा रही कथित लक्षित (टार्गेटेड) कार्रवाई का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष विवेक आनंद बास्के, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तथा उपाध्यक्ष शशिकांत गोप शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष सचिवालय सेवा से जुड़े विभिन्न तथ्यों और हालिया घटनाक्रम को विस्तार से रखा।

संघ के अनुसार, मंत्री दीपक बिरुवा ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को उचित स्तर पर उठाया जाएगा।

सचिवालय सेवा संघ ने मंत्री द्वारा त्वरित और सकारात्मक पहल करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। संघ ने उम्मीद जताई कि मामले में न्यायोचित एवं सकारात्मक निर्णय की दिशा में शीघ्र पहल होगी।

Related Articles

Leave a Comment