
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की बदहाल आधारभूत संरचना, रखरखाव, सुरक्षा मानकों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शूटिंग रेंज के आधुनिकीकरण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सभी आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने, फायर सेफ्टी की नियमित मॉक ड्रिल कराने, उपकरणों के बेहतर रखरखाव और खिलाड़ियों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और स्वयं शूटिंग राइफल से निशाना भी साधा। निरीक्षण के समय खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

