Home » Jamshedpur Crime: परसुडीह पुलिस ने डकैती की साजिश मामले में दो और फरार आरोपियों को दबोचा, डेढ़ साल बाद मिली सफलता

Jamshedpur Crime: परसुडीह पुलिस ने डकैती की साजिश मामले में दो और फरार आरोपियों को दबोचा, डेढ़ साल बाद मिली सफलता

मौके से गिरफ्तार हुए थे पांच आरोपी, एक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस हुआ था बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
parsudih crime arresting (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी करीब डेढ़ साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में एक आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था ।

इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 144/24 दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने फरार चल रहे लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

हाल ही में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। लखीकात गोप के खिलाफ वर्ष 2016 में रंगदारी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज है, जबकि समीर गोप पर रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई का नेतृत्व परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने किया। छापेमारी टीम में रितेश कुमार, संदीप कुमार सिंह, संतोष कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Read also Jamshedpur Chian Snatching : चेन छिनतई का आरोपी पहले चढ़ा बहुमंजिला इमारत पर, फिर दो बिल्डिंगों की खाली जगह में छिप गया, दो घंटे बाद पकड़ पाई पुलिस

Related Articles