
The photon News : टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन के बीच बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी के 95 कर्मचारियों के बीच कुल 47 लाख 50 हजार रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी।
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये और न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। कंपनी प्रबंधन के अनुसार बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में 16 सितंबर तक भेज दी जाएगी।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड के. एम. महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल तथा हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और पायो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
यूनियन और प्रबंधन ने आपसी सौहार्द एवं सहयोग के साथ बोनस समझौता संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। समझौते से कर्मचारियों को त्योहारों से पहले आर्थिक लाभ मिलेगा।

