Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती में युवती ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस कर रही जांच

Chakradharpur News : चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती में युवती ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस कर रही जांच

Chakradharpur News : पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मानसिक तनाव की बात सामने आई

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Old Basti Suicide Case – Police Investigation Underway
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-1 पुरानीबस्ती में रविवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में उदासी का माहौल है।मृतका की पहचान रुपाली मंडल उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. चाइनु मंडल के रूप में हुई है।

घर में अकेली थी, पंखे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय रुपाली घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने रुपाली को कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत चक्रधरपुर थाना को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर के शीतगृह भेज दिया गया।

तीन माह से तनाव में थी युवती

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि रुपाली बीते करीब तीन महीने से मानसिक तनाव में थी। आत्महत्या की ठोस वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Chaibasa News : 27 जुलाई की चाईबासा बंदी वापस, जिला प्रशासन ने आदिवासी संगठनों से की वार्ता

Related Articles

Leave a Comment