
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में रविवार को सुबह 10:00 बजे एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में रामनगर के रहने वाले किशोर गणेश पात्रो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गया।
ब्रम्हानंद में डाक्टरों ने दे दिया था जवाब
यहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। डॉक्टरों ने कहा कि गणेश पात्रो की स्थिति काफी गंभीर है। यहां इसका इलाज नहीं हो पाएगा। इसे टीएमएच ले जाइए। इसके बाद परिजन और बस्ती के लोग गणेश पात्रो को लेकर टीएमएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गणेश पात्रो को मृत घोषित कर दिया।
एक बाइक सवार भी हुआ है घायल
इसके बाद परिजन गणेश पात्रो को लेकर घर जाने लगे तो टीएमएच के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। उनका कहना है कि गणेश पात्रो का पोस्टमार्टम होगा। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। इसे लेकर टीएमएच में जमकर हंगामा हुआ। इस घटना में एक बाइक सवार निखिल भी घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


