Home » Ghatshila News : घाटशिला से गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ; सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Ghatshila News : घाटशिला से गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ; सांसद और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Ghatshila News : सांसद ने रेल प्रशासन से स्थानीय ऑटो व टेंपो चालकों के रोजगार का ख्याल रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की अपील भी की।

by The Photon News Desk
Ghatshila Train Stoppage Geetanjali Azad Hind Express
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : रेलवे स्टेशन पर 11 सितंबर 2026 को बहुप्रतीक्षित गीतांजलि एक्सप्रेस (12859/12860) और आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129/12130) के ठहराव की औपचारिक शुरुआत हो गई। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गीतांजलि एक्सप्रेस को रवाना किया।

घाटशिला स्टेशन पर ठहराव के बाद गीतांजलि एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले पहले यात्री शंकर अग्रवाल बने। वे बोगी संख्या A2 में सीट लेकर घाटशिला से रायपुर के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत घाटशिला स्टेशन का विकास हो रहा है और संसदीय क्षेत्र में लगभग ₹1200 करोड़ की रेल अवसंरचना परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिसमें अकेले जमशेदपुर स्टेशन पर ₹550 करोड़ का कार्य शामिल है।

सांसद ने रेल प्रशासन से स्थानीय ऑटो व टेंपो चालकों के रोजगार का ख्याल रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी ललित मोहन पांडे, आरपीएफ, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा तथा भाजपा और झामुमो के स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read Also: Ghatshila News :  5-डे बैंकिंग की मांग पर घाटशिला में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, कामकाज ठप होने से उपभोक्ता परेशान

Related Articles

Leave a Comment