Home » Jamshedpur News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, नेता बोले- छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत

Jamshedpur News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, नेता बोले- छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विजय जुलूस निकालकर खुशी जताई। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश भर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए लोकतंत्र की सफलता करार दिया।

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के देश व्यापी विरोध और आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। उन्होंने इसे छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत बताया।

अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस के नेता शाकिर खान ने इसे छात्रों की जीत बताया।

उन्होंने कहा, “यह छात्रों और युवाओं की जीत है। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है। यह तो अभी झांकी है, आगे की तस्वीर अभी बाकी है।

Read also – Jamshedpur News: डीसी ऑफिस के NIC रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कंप्यूटर-कीबोर्ड जले, जांच के आदेश

Related Articles

Leave a Comment