Home » Jharkhand Naxal News : झारखंड में 20 से अधिक नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुलिस 28 जुलाई को करेगी आधिकारिक प्रस्तुति

Jharkhand Naxal News : झारखंड में 20 से अधिक नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुलिस 28 जुलाई को करेगी आधिकारिक प्रस्तुति

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Naxal News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सलियों ने रविवार को ही सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, झारखंड पुलिस इन सभी नक्सलियों को 28 जुलाई को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर मीडिया के सामने पेश करेगी।

15 लाख का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल है। इसके अलावा 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के इनामी कई अन्य नक्सलियों ने भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर का नक्सली भी शामिल बताया जा रहा है।

आज हुआ आत्मसमर्पण, 28 जुलाई को होगी आधिकारिक घोषणा

सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आज आत्मसमर्पण कर दिया है। फिलहाल उन्हें सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है। झारखंड पुलिस 28 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन नक्सलियों को आधिकारिक रूप से प्रस्तुत करेगी और आत्मसमर्पण से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता

यदि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होती है, तो यह झारखंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में लगातार चल रहे अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण कई इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

Read Also- Jamshedpur News: सरयू राय की रामार्चा पूजा इस बार 21 नवंबर को, गुरु पूर्णिमा के बजाय देवउठान एकादशी पर होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Comment