Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के श्री श्री करुणामयी काली एवं हनुमान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू, आयोजन समिति का गठन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के श्री श्री करुणामयी काली एवं हनुमान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू, आयोजन समिति का गठन

23 से 29 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हाेगा आयोजन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित श्री श्री करुणामयी काली एवं हनुमान मंदिर (स्थापना 1982) में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया।

मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 23 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गठित समिति में अजय महतो को अध्यक्ष तथा रवि शंकर त्रिपाठी को सचिव बनाया गया है इसके अलावा कन्हैया लाल, सुरज कुमार श्रीवास्तव, निखिल महतो, सुरेन महतो, रवि नंदन मिश्रा, पप्पू सिंह और वंशी महतो को समिति का सदस्य नामित किया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ावा देगा। मंदिर समिति का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है।

Related Articles