Home » Ghatshila Abua Avas : पहली किस्त मिलने के बाद अटकी दूसरी राशि, नींव ढालने के बाद अधर में लटका निर्माण

Ghatshila Abua Avas : पहली किस्त मिलने के बाद अटकी दूसरी राशि, नींव ढालने के बाद अधर में लटका निर्माण

पंचायत में उर्मिला मुर्मू समेत कई अन्य लाभुकों की भी अगली किस्त अटकी हुई है

by The Photon News Desk
Abua Awas Yojana
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila: गालूडीह प्रखंड क्षेत्र की जोड़सा पंचायत अंतर्गत पीड़्राबाद गांव में ‘अबुआ आवास योजना‘ के लाभुक योजना की दूसरी किस्त न मिलने से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पहली किस्त मिलने के बाद उत्साहपूर्वक निर्माण कार्य शुरू तो कराया गया, लेकिन दूसरी किस्त का भुगतान अटक जाने से अब आवास निर्माण बीच में ही रुक गया है।

पीड़्राबाद निवासी मिरू मुर्मू ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये बैंक खाते में भेजे गए। राशि मिलते ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराते हुए नींव समेत अन्य शुरुआती काम पूरा करवा लिया। इसके बाद से वे अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक दूसरी किस्त नहीं आई है। कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते वे अपने स्तर से आगे का काम कराने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार को अधूरे मकान के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उर्मिला मुर्मू समेत कई लाभुकों का भुगतान लंबित

ग्रामीणों के मुताबिक यह समस्या सिर्फ मिरू मुर्मू की नहीं है। पंचायत में उर्मिला मुर्मू समेत कई अन्य लाभुकों की भी अगली किस्त अटकी हुई है। स्वीकृति मिलने और नींव तैयार होने के बाद भी समय पर राशि न मिलने से लाभुक आर्थिक और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं।

जल्द भुगतान कराने की मांग

लाभुकों एवं ग्रामीणों ने संबंधित विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द लंबित दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है, ताकि अधूरे पड़े आवासों का निर्माण पूरा हो सके और गरीबों को अपनी पक्की छत मिल सके।

Read Also- Jamshedpur News: बागबेड़ा में 330 लीटर महुआ की शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए

Related Articles

Leave a Comment