Home » Jamshedpur News: बागबेड़ा में 330 लीटर महुआ की शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए

Jamshedpur News: बागबेड़ा में 330 लीटर महुआ की शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए

जगन्नाथपुर जेल मोड़ के पास कार की डिक्की से मिली शराब, सिदगोड़ा ले जाने की थी तैयारी

by Mujtaba Haider Rizvi
bagbera crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की ग्वाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार से अवैध महुआ शराब ले जाई जा रही है।

सूचना पर बागबेड़ा पुलिस ने जगन्नाथपुर जेल  मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि शराब को सिदगोड़ा इलाके में पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो अन्य आरोपियों का भी पता चला है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जिन लोगों को एफआईआर में शामिल किया गया है, उनमें राजू मार्डी और जिस बोलेरो से शराब लाई जा रही थी उसके मालिक हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।

Read also Jamshedpur News: जनता के पैसे से पाइपलाइन, फिर मानगो की जनता को पानी क्यों नहीं? RTI से मांगा जवाब

Related Articles

Leave a Comment