Home » Chaibasa News : तांतनगर में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : तांतनगर में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : परिजनों और ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत बड़दा डीह गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान माधव चंद्र कुंकल के बेटे सूर्या कुंकल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया सूर्या

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सूर्या कुंकल गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गांव के तालाब गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी।

परिजनों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक हो चुकी थी मौत

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया

घटना की सूचना बुधवार सुबह तांतनगर ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बड़दा डीह गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग- तालाबों के पास लगाए जाए चेतावनी बोर्ड

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में बच्चे अक्सर तालाब और नदी में नहाने चले जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के तालाबों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को अकेले तालाब या नदी की ओर न जाने दें।

Read Also- Baba Dham: अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार!बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शीघ्र दर्शनम के लिए बन रहा नया फुट ओवरब्रिज

Related Articles

Leave a Comment