Home » Jamshedpur news : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में निकली बहाली, 15 दिनों के अंदर जमा करना है आवेदन

Jamshedpur news : टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में निकली बहाली, 15 दिनों के अंदर जमा करना है आवेदन

कर्मचारी पुत्रों के अलावा गैर कर्मचारी पुत्र भी कर सकते हैं आवेदन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

jamshedpur : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (TSTSL) ने बहाली निकाली है। इसे लेकर 15 दिनों के अंदर कंपनी के पत्ते पर आवेदन जमा करना है। टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (TSTSL) ने टिनप्लेट मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन जमशेदपुर के लिए कई तकनीकी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसमें टेक्निकल ट्रेनी (Technical Trainee) के लिए अनुभव: 3 वर्ष से कम (फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं) निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण अवधि: एक वर्ष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर Assistant Technical-I (C) पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए योग्यता: मैट्रिक + ITI (NTC/STC + NAC अनिवार्य), या डिप्लोमा चाहिए।
असिस्टेंट (टेक्निकल) – I C के लिए अनुभव: 3 वर्ष से अधिक।
नियुक्ति: सीधे नियुक्ति, 6 माह की प्रोबेशन अवधि
योग्यता : ITI (NTC/STC + NAC अनिवार्य), या
डिप्लोमा। योग्य शाखाएँ / विभाग ऑपरेशंस (Operations) जिसमें
मैकेनिकल मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, योग्य ITI ट्रेड फिटर,इलेक्ट्रिशियन,
इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिक मोटर व्हीकल ।
नोट: ITI अभ्यर्थियों के लिए NTC/STC + NAC प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
अन्य आवश्यक शर्तें
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (01 अगस्त 2026 के अनुसार)
कर्मचारी वार्ड (Employee Ward): आवेदन करते समय प्रायोजक (Sponsor) कर्मचारी का विवरण दिया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें ?
सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक Microsoft Form भरकर अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड, अनुभव और CTC आदि की जानकारी जमा करनी होगी।

Related Articles

Leave a Comment