Home » Potka News: मानपुर के सावनाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

Potka News: मानपुर के सावनाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र के मानपुर पंचायत अंतर्गत सावनाडीह में आदिवासी स्टील स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। लगातार 33वें वर्ष आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक अनुशासन, मेहनत, समर्पण और खेल भावना मायने रखती है। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामनाएं दीं।

संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। गांव के मैदानों से ही भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ी निकल सकते हैं। ऐसे स्थानीय टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 33 वर्षों से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं और ग्रामीणों के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने खिलाड़ियों, क्लब सदस्यों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर माझी बाबा मतकमडीह राजेश मुर्मू, माझी बाबा सावनाडीह मंगल मुर्मू, कालिकापुर पंचायत के मुखिया बागराय सोरेन, सालखान सोरेन, राजीव सोरेन, रोंजोई हेंब्रम, गुराई मुर्मू, मेगलाल मुर्मू, गगन मुर्मू, दिकू मुर्मू, संखो मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, राजेश मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Read also – Jamshedpur Crime: मानगो में SIR कर्मी बनकर महिला को बंधक बना कर लूटने के मामले में चार गिरफ्तार, 20 ग्राम सोना बरामद

Related Articles

Leave a Comment