Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सतनाम सिंह गंभीर ने जताई चिंता, बोले- पुलिस का मनोबल बढ़ाएं, विरोध नहीं करें

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सतनाम सिंह गंभीर ने जताई चिंता, बोले- पुलिस का मनोबल बढ़ाएं, विरोध नहीं करें

दुकानदारों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकानों के सामने युवकों को अड्डाबाजी करने की अनुमति न दें। साथ ही सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ( पूर्वी भारत) के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने जमशेदपुर शहर में बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर को अपराधमुक्त बनाना जितना पुलिस की जिम्मेदारी है, उतनी ही जिम्मेदारी आम शहरवासियों की भी है।

Jamshedpur Crime

सतनाम सिंह गंभीर

सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि आए दिन हत्या, डकैती और नशाखोरी जैसी घटनाओं से शहरवासियों में चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने लोगों से अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है, उसे तोड़ने की नहीं।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने युवकों को अड्डाबाजी करने की अनुमति न दें। साथ ही सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

गंभीर ने कहा कि जमशेदपुर हम सभी का शहर है और इसकी पहचान एक अच्छे औद्योगिक शहर के रूप में रही है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है।

Read also – Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध पार्किंग पर बड़ा एक्शन, पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर 45 वाहन चालकों से वसूला गया 2.5 लाख जुर्माना

Related Articles

Leave a Comment