
Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र के माटकू पंचायत में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। पंचायत निवासी अजय पात्रो के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पोटका विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।
पूजा के बाद विधायक ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। धार्मिक उत्साह के साथ समारोह ने सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया।
Read also – Jamshedpur News: लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

