Home » Jamshedpur News: लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Jamshedpur News: लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है। अनुशासन, मेहनत और लगन को सफलता का आधार बनाकर युवा आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के मैदान से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जरूरत सिर्फ प्रतिभाओं को सही अवसर देने की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से गांव-गांव के युवाओं को खेल से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि पंचायत और गांव स्तर पर आयोजित ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। आने वाले समय में यही खिलाड़ी प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर पोटका का नाम रोशन कर सकते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Read also – Chaibasa News : सोनुवा के बालजोड़ी में हादसा, मछली पकड़ने गया युवक नदी में डूबा, शव बरामद 

Related Articles

Leave a Comment