
Jamshedpur : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने Variable Dearness Allowance (VDA) में संशोधन किया है। यह संशोधन 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। बढ़े हुए VDA से अस्थायी और स्थायी मिला कर कुल 8000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
कंपनी की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार, औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI), जिसका आधार वर्ष 1960=100 है, के आधार पर VDA की समीक्षा की गई है।
184 अंकों की बढ़ोतरी
सर्कुलर में मई, जून और जुलाई 2026 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े दिए गए हैं। इन तीन महीनों का औसत 9990.07 अंक रहा, जिसे राउंड ऑफ कर 9990 अंक माना गया है। पिछली तिमाही में जिस इंडेक्स पर VDA का भुगतान किया गया था, वह 9806 अंक था।
इस तरह औसत सूचकांक में 184 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके आधार पर प्रति दो रूपए पॉइंट्स के अनुसार कर्मचारियों के VDA में 368 प्रति माह की वृद्धि की गई है। यह बढ़ा हुआ वेतन अगले माह अक्टूबर से मिलना शुरू होगा।
दिसंबर में फिर होगी समीक्षा
कंपनी के सर्कुलर में कहा गया है कि VDA की अगली समीक्षा 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी। यह संशोधन अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत पर आधारित होगा। इसके आधार पर VDA में अगली बढ़ोतरी या कमी तय की जाएगी।
संक्षेप में एक नजर
प्रभावी तिथि: 1 सितंबर 2026
सूचकांक में वृद्धि: 184 अंक
VDA में बढ़ोतरी : 368
अगली समीक्षा: 1 दिसंबर 2026
आधार: अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का AICPI औसत

