Home » Chaibasa News : मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी

Chaibasa News : मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी

टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस के मनोहरपुर स्टेशन पर रुकने से मनोहरपुर और आसपास के यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। टाटानगर और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले लोगों को अब सुविधा होगी।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस (18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 5 सितंबर, शनिवार से शुरू होने जा रहा है।

इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है। पत्र में दोनों जनप्रतिनिधियों से मनोहरपुर स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया गया है।

रेल मंत्रालय ने 28 अगस्त को मनोहरपुर में ठहराव को दी है मंजूरी

बता दें कि सांसद जोबा माझी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर लगातार रेल मंत्रालय और रेल अधिकारियों से पत्राचार और बैठक कर रही थीं। उनके प्रयासों के बाद ही रेल मंत्रालय ने बीते 28 अगस्त को इस ट्रेन के मनोहरपुर में प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी है। इस ट्रेन के रुकने से मनोहरपुर और आसपास के यात्रियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। टाटानगर और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले लोगों को अब सुविधा होगी।

सांसद जोबा माझी मनोहरपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगी रवाना

जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को सुबह करीब 06:45 बजे सांसद जोबा माझी अप टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को मनोहरपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read Also Chaibasa News : चक्रधरपुर का ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला : सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त, पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

Related Articles

Leave a Comment