Home » Jamshedpur News : टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनी जयंती

Jamshedpur News : टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनी जयंती

शिक्षकों का सम्मान ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान : मुख्य अतिथि

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदेशना डे, विशिष्ट अतिथि संसिता डे एवं राकेश्वर पांडेय उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता स्वैन तथा उप-प्राचार्या श्रीमती सीमा कुमारी के मार्गदर्शन में समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय के सचिव परविंदर सिंह सोहल, यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, जगजीत सिंह, वकील खान, संजय कुमार सिंह, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास तथा सह-कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में शिक्षिकाओं श्रीमती सरिता कुमारी, श्रीमती आभा सिंह, श्रीमती नीलम दुबे, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा रानी, डॉ. बिनीता कुमारी, श्रीमती ऋचा मिश्रा, मिस निवेदिता कुमारी, डॉ. सुनीति मलांकर, मिस पूजा गोराई, श्रीमती कविता रॉय, मिस बरनाली गुहा, श्रीमती श्वेता सोनी एवं डॉ. रश्मि रानी को सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी समारोह में सहभागिता की। इनमें श्रीमती लीलावती, मिस सिमरन, मिसेज सांत्वना प्रसाद, श्री पी. बी. राव, श्री विनोद ठाकुर, श्री अशोक कुमार, श्री मणि राउत, श्री राज किशोर, श्री जोगेश नाग, मिस प्रतिमा, श्रीमती संतोषी एवं श्री विनय सिंह शामिल रहे।
वक्ताओं ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ सही दिशा और जीवन मूल्यों की सीख प्रदान करते हैं।

मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखने का आह्वान किया।

समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और भावनाओं से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Comment