Home » XLRI Jamshedpur : एक्सएलआरआई के ‘एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2.0’ में डीएमआरसी को मिला शीर्ष पुरस्कार, एनटीपीसी और क्रेड भी सम्मानित

XLRI Jamshedpur : एक्सएलआरआई के ‘एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2.0’ में डीएमआरसी को मिला शीर्ष पुरस्कार, एनटीपीसी और क्रेड भी सम्मानित

by Rakesh Pandey
XLRI Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई जमशेदपुर के सेंटर फॉर एचआर रिसर्च एंड स्टडीज (सीएचआरएस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2.0’ का समापन हो गया। इस कॉन्क्लेव में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भाग लेकर मानव संसाधन प्रबंधन (एचआरएम) की आधुनिक चुनौतियों और नई रणनीतियों पर मंथन किया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह तलाशना था कि एचआर किस प्रकार जिम्मेदार, लचीले और जन-केंद्रित संगठनों के निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकता है। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में की-नोट सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चाएं और संगठनात्मक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इसमें मुख्य रूप से कार्यस्थल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का मानवीय उपयोग, श्रमिकों की गरिमा, श्रम सुधार, डिजिटल बदलाव, कर्मचारी कल्याण और भविष्य की कार्यप्रणाली पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

पांच प्रमुख विषयों पर हुआ मंथन:

कॉन्क्लेव की चर्चाएं और प्रस्तुतियां मुख्य रूप से पांच प्रमुख आयामों पर केंद्रित रहीं:

:: मानव संसाधन प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
:: श्रम सुधारों का श्रम पद्धतियों पर प्रभाव
:: पर्यावरण और स्थिरता: ग्रीन एचआरएम
:: टोटल रिवार्ड्स एवं करियर प्रबंधन
:: व्यवसाय और एचआर/आईआर प्रक्रियाओं का डिजिटल रूपांतरण

डीआरडीओ, टाटा स्टील व एलएंडटी सहित कई दिग्गज रहे शामिल
कार्यक्रम में डीआरडीओ, एनटीपीसी, एनएलसीआईएल, नालको, एनएचपीसी, क्रेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड, टाटा पावर, टाटा स्टील, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी), ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड जैसी शीर्ष संस्थाओं ने अपनी कार्यप्रणाली की केस स्टडी साझा की।

विजेता संगठनों की सूची:

एचआर फॉर द ग्रेटर गुड 2026 अवॉर्ड: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी)
मोस्ट कंसिस्टेंट एंड एम्प्लॉई-सेंट्रिक एचआर प्रैक्टिसेज: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अडॉप्शन इन एचआर: क्रेड (सीआरईडी)
इम्पैक्ट ऑफ लेबर रिफॉर्म्स ऑन लेबर रिलेशंस: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल)
एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी (ग्रीन एचआरएम): लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी)
टोटल रिवार्ड्स एंड करियर मैनेजमेंट: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस एंड एचआर/आईआर प्रोसेस: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज

Read Also- Chaibasa News : केंद्र सरकार के खनन संशोधन विधेयक को लेकर सड़क से सदन तक होगा विरोध : निरल पूर्ति

Related Articles

Leave a Comment