Home » Chaibasa News : मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

Chaibasa News : मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर में भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका से अवगत कराना था। 

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया चक्रधरपुर में भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो, विद्यालय के चेयरमैन बी. के. हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू एवं उप प्राचार्या आरती कोड़वार ने डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक दिनेश चक्रवर्ती, सीसीए संयोजक के. एल. नारायण सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सचिव लक्ष्मण महतो को प्राचार्य के. नागराजू द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं चेयरमैन बी. के. हिंदवार एवं कौशल हिंदवार को हेड गर्ल मान्या ने उपहार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान विद्यार्थियों की श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

प्राचार्य के. नागराजू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा को समर्पित था। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।

सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने डॉ. राधाकृष्णन के शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा शिक्षकों का सम्मान करने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के तहत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए Teaching Ability Test का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ शिक्षक की भूमिका निभाई और अध्यापन कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व, संप्रेषण और आत्मविश्वास की क्षमता विकसित हुई।

उप प्राचार्या आरती कोड़वार ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने की बात कही। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का संचालन किया और नाटक व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान झलका। पूरे समय विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

अंत में हेड बॉय आदित्य प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : गांजा तस्करी के दोषी को 14 वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख रुपये का अर्थदंड

Related Articles

Leave a Comment