
जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पीपुल्स एकेडमी स्कूल, बाराद्वारी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , चाकुलिया की ओर से आयोजित समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिले में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ डायट की विभिन्न गतिविधियों में योगदान देने वाले मास्टर ट्रेनर्स, सेवानिवृत्त शिक्षकों और शोध कार्य से जुड़े कुल 47 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान को पहचान देना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह में विभिन्न श्रेणियों के चयनित शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले:
अरविंद तिवारी — मध्य विद्यालय तेंतला, पोटका
राजेंद्र कर्ण — प्राथमिक विद्यालय लुपंगडीह
सी-सीपीडी मास्टर ट्रेनर्स:
सुशील कुमार गिरि — +2 हाई स्कूल, मुसाबनी
अरूप मल्लिक — आदर्श अपग्रेडेड हाई स्कूल, बेंद
अम्रेश कुमार — शिव लाल, मुसाबनी
कल्पना कुमारी — एसएस माधो सिंह मेमोरियल
तापस कुमार दास — बड़ामानिस
भूपेन चंद्र पात्रा — झांझिया
अमित घोष — तरामणि स्मारक
सेवानिवृत्त शिक्षक
सुतीर्थ कुमार राणा, सालकू सोरेन, गोविंद टुडू, राम नारायण सिंह, प्रमोद कुमार, अप्रादीप जोजो, विश्वनाथ सोरेन, माधव कुमार, पुलक कुमार भोल, मो. मंजर आलम, अजब सिंह सरदार, खेलाराम हांसदा एवं कल्पना साव।
केजीबीवी एवं जेबीएवी
विनीता बिरुआ, मालती लागुरी, चंपा बेसरा, अंजनी कुमारी, बेनी अनिता तिग्गा, संगीता पांडेय, कुमार सारो मुर्मू, रीना सिंह, रूमा हालदार एवं गुरुबारी मार्डी।
शोध एवं अन्य विधाएं
डॉ. आशा चौबे, किरण बाला मिंज, प्रियंका झा, मधु सहित भौतिकी एवं एसेट विधाओं से जुड़े शिक्षक।

