
Jamshedpur : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सहायक कंपनी टिनप्लेट के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर अच्छी खबर है। कंपनी प्रबंधन और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को बोनस समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 32,831 रुपये और अधिकतम 86,350 रुपये तक बोनस मिलेगा। इससे टिनप्लेट डिवीजन के 843 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच कुल करीब 4.36 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। समझौते पर टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में कंपनी प्रबंधन और यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समझौते के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पलिया, चीफ आईआर लीगल एंड सीडब्ल्यूएम राहुल दुबे और चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यूनियन के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, वकील खान, जगजीत सिंह, सह सचिव संजय कुमार, विनय कुमार साहू, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास और सह कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read Also-Chatra River Accident : नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो के शव बरामद; तीसरे की तलाश जारी

