Home » Hazaribagh News : आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, पैर टूटा

Hazaribagh News : आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, पैर टूटा

कटकमदाग थाना क्षेत्र की घटना, शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को दबोचा

by Rakesh Pandey
Hazaribagh News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड स्थित हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म और फिर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मारपीट के दौरान उसका पैर टूट गया। पीड़िता को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कटकमदाग में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। उसके पड़ोस में बिहार के कुछ युवक भी किराए पर रहते थे। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिचित युवक उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद कुछ अन्य लोग भी उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने काफी देर तक उसके साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर भी टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कटकमदाग थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी विकास राय और रूदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

Read Also- Ramgarh News : ‘ऊपरी हवा’ समझकर कराते रहे झाड़-फूंक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी

Related Articles

Leave a Comment