Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर में नो-एंट्री आदेश की अनदेखी का आरोप, स्थानीय लोगों ने वाहनों को लौटाया

Jamshedpur News : गोविंदपुर में नो-एंट्री आदेश की अनदेखी का आरोप, स्थानीय लोगों ने वाहनों को लौटाया

भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से क्षेत्र में दुर्घटना की बनी आशंका

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर क्षेत्र में प्रशासन के नो-एंट्री आदेश की लगातार अनदेखी कर स्टील स्ट्रिप्स के वाहनों के परिचालन का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में प्रवेश कर रहे वाहनों को वापस करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से नो-एंट्री का आदेश लागू होने के बावजूद वाहनों का प्रवेश जारी है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी नो-एंट्री आदेश का हर हाल में पालन होना चाहिए। जनता की सुरक्षा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर नो-एंट्री आदेश का सख्ती से पालन कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की।

मौके पर चंदन पांडेय, सनी सिंह, प्रकाश दुबे, अजय कुमार, राजू कुमार, अमन, दीपु समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles