Home » Jamshedpur Accident: भुइयांडीह श्मशान घाट के सामने हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, FIR दर्ज

Jamshedpur Accident: भुइयांडीह श्मशान घाट के सामने हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, FIR दर्ज

शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह श्मशान घाट के सामने मां तारा मंदिर के पास 3 सितंबर को हुए हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इस व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

व्यक्ति की मौत के बाद सीतारामडेरा थाने में ट्रेलर नंबर जेएच 20 एच 0984 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना 3 सितंबर को दिन में 11:00 बजे घटी थी। एफआईआर मृतक के पुत्र दीपक मल्लिक के आवेदन पर दर्ज हुई है। जिस व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हुई है उसका नाम उत्तम कालिंदी है। वह पश्चिम बंगाल के श्याम सुंदर इलाके का रहने वाला है। वर्तमान में वह जमशेदपुर में काम करता था और मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कुंवर बस्ती का रहने वाला था।

Read also – Jamshedpur News: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का फोन बरामद

Related Articles

Leave a Comment