Home » Jharkhand Bank Robbery : जमशेदपुर केनरा बैंक लूटकांड में चतरा कनेक्शन, चार संदिग्ध हिरासत में

Jharkhand Bank Robbery : जमशेदपुर केनरा बैंक लूटकांड में चतरा कनेक्शन, चार संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर के गोलमुरी चौक के पास स्थित केनरा बैंक में पिछले गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया था। मूसलाधार बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Golmuri Canara Bank Robbery Accused Photos
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की सोना और नकदी लूट के मामले में चतरा कनेक्शन सामने आने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चतरा पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों में से दो के जमशेदपुर सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी के लगातार संपर्क में होने की जानकारी मिली है। चतरा पुलिस ने सभी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले अहम इनपुट के बाद संदिग्धों को जमशेदपुर पुलिस के हवाले किए जाने की सूचना है।

हालांकि, चतरा से जमशेदपुर सोना लूटकांड के संदिग्धों की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चतरा पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया है। इसलिए पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

रेनकोट पहनकर बैंक में घुसे थे पांच हथियारबंद अपराधी

गौरतलब है कि जमशेदपुर के गोलमुरी चौक के पास स्थित केनरा बैंक में पिछले गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया था। मूसलाधार बारिश के बीच रेनकोट पहनकर पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया।

अपराधियों ने करीब 24 मिनट में आयरन चेस्टर और सेफ में रखे लगभग 600 पैकेट में 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए। लूटे गए सोने की कीमत करीब 36 करोड़ रुपये बताई गई है।

20 अधिकारियों की एसआईटी कर रही जांच

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दो बाइक से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने जांच के लिए 20 अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। साथ ही जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। अब चतरा में चार संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना को इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों से लूटकांड में शामिल गिरोह और उसके नेटवर्क की कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है। हालांकि, जब तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक संदिग्धों की भूमिका को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Read also The photon News : टाटा मोटर्स कर्मचारियों का बोनस समझौता, अधिकतम 85,661 रुपये

Related Articles

Leave a Comment