
रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त प्रथम योगेश कुमार की अदालत ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी।
प्रदीप पर रांची में किराए के फ्लैट में बैठकर गोपनीय दस्तावेजों में फेरबदल करने और परीक्षा में सेटिंग करने का आरोप है। सीआईडी ने उसे 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है।
50 हजार रुपये किराए के मकान में रहता था सिंडिकेट
जांच के अनुसार, 50 हजार रुपये मासिक किराए वाले फ्लैट में सात आरोपियों का सिंडिकेट रहता था। इसमें प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल था। बताया गया है कि मामले के मुख्य आरोपी अभय कुमार तिवारी के रिश्तेदार सौरव कुमार ने जनवरी 2026 में परीक्षा में सेटिंग के उद्देश्य से 11 महीने के लिए यह मकान किराए पर लिया था।
Read Also: Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त

