Home » Koderma Tilaiya Rail Line: कोडरमा-तिलैया रेल लाइन जल्द होगी शुरू! नए जीएम के आने से जगी उम्मीद

Koderma Tilaiya Rail Line: कोडरमा-तिलैया रेल लाइन जल्द होगी शुरू! नए जीएम के आने से जगी उम्मीद

कोडरमा-तिलैया रेल लाइन शुरू होने से बिहार-झारखंड के यात्रियों को मिलेगी राहत, पटना-राजगीर का सफर होगा आसान

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा : पूर्व मध्य रेल की कमान संभालते ही नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग से झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी उम्मीदें बंध गई हैं। कोडरमा और उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में सालों से रुकी पड़ी रेल परियोजनाओं को अब तेजी से पूरा करने की तैयारी है। इनमें सबसे खास कोडरमा-तिलैया रेल मार्ग है । संभावना जताई जा रही है कि यह रेल लाइन इसी साल के आखिर तक शुरू कर दी जाएगी।

​इस नई रेल लाइन के शुरू होने से यात्रियों को राजगीर और पटना जाने के लिए एक सीधा और नया रास्ता मिल जाएगा। पुराने और लंबे रास्तों के मुकाबले इस रूट से दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे सफर बेहद आसान और समय की बचत करने वाला साबित होगा।

​इन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में भी आएगी तेजी

​कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बड़काकाना रेलखंड: नए जीएम के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए इस व्यस्त रेलखंड की पटरियों के दोहरीकरण (डबलिंग) का काम जल्द रफ्तार पकड़ेगा।
​कोडरमा-कावर-मधुपुर रेल लाइन: स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की मांग को देखते हुए इस रेल लाइन को मजबूत करने और पटरियों के दोहरीकरण का काम भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
​कोडरमा स्टेशन का नया भवन: सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कोडरमा रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन लंबे समय से अटका हुआ था। जो शुभारंभ मार्च में होना था, उसके अब बहुत जल्द पूरे होने के आसार बन रहे हैं।

​रेलवे विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि इन अधूरी पड़ी परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से पूरे इलाके में ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी। इससे न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इस औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में मालगाड़ियों के जरिए सामान भेजने में भी काफी आसानी होगी।

Read Also: Jharkhand News : बालू घाटों के लिए अब माइनिंग प्लान जरूरी, अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment