Home » Jamshedpur Accident : स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को पल्सर बाइक ने मारी टक्कर, कई घायल

Jamshedpur Accident : स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को पल्सर बाइक ने मारी टक्कर, कई घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई-बिष्टुपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर जुगसलाई थाना के समीप एक सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो और पल्सर बाइक की आमने-सामने टक्कर में ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार पल्सर बाइक कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार स्कूली बच्चे व अन्य यात्री घबरा गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो में फंसे बच्चों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुगसलाई-बिष्टुपुर मार्ग पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका आरोप है कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती से रोक लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

पटमदा में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, पोल दो हिस्सों में टूटा, चालक बाल-बाल बचा

पटमदा में सड़क हादसा

पटमदा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के पटमदा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पटमदा-काटिन लिंक रोड पर रांगाटांड़ स्थित निर्मल चौक के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के एलटी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल दो हिस्सों में टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार चालक सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे बने गड्ढे को पार करते हुए उछलकर सीधे बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को कार से बाहर निकाला। चालक को मामूली खरोंच तक नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चालक से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में चालक अकेला सवार था।

इधर, सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मोहम्मद महमूद भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त पोल का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।

Read also – Bokaro News : बोकारो के तीन लापता लोगों की तलाश के लिए CID ने देश भर में जारी किया ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस

बिजली विभाग के कर्मचारी ने बताया कि जिस पोल से कार टकराई, उसमें केवल केबल तार लगा था और उसमें विद्युत प्रवाहित नहीं हो रही थी। यदि पोल में बिजली आपूर्ति चालू रहती तो हादसा कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment