Home » World Tribal Day : 9 अगस्त को सिदगोड़ा टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह, तैयारियों में जुटा प्रशासन

World Tribal Day : 9 अगस्त को सिदगोड़ा टाउन हॉल में होगा जिला स्तरीय समारोह, तैयारियों में जुटा प्रशासन

World Tribal Day : उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों और आम लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने की। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, घाटशिला के एसडीओ समेत आयोजन समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और उनके योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बैठक में परिसंपत्तियों के वितरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों की सूची के सत्यापन, अतिथियों एवं लाभुकों की बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन, विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झारखंडी लोक नृत्य और नाटक, प्रतिभा सम्मान, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों और आम लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Mango Ecroachment Removal : पुलिस फोर्स नहीं मिलने से मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment