
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2025–27 में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है।विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक कार्य द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अब छात्र चांसलर पोर्टल पर 5 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पहले तय तिथि समाप्त होने के बाद छात्रों की मांग पर इसे बढ़ाया गया है।
नामांकन और मेधा सूची की तारीख
कुलपति कार्यालय ने बताया कि आवेदन के बाद मेधा सूची 17 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक संबंधित विभागों और अंगीभूत महाविद्यालयों में मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
NEP-2020 के तहत होगी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया को NEP-2020 के नियमों के अनुसार पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। छात्रों को फॉर्म भरने और दाखिले में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए आवश्यक मदद भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि तिथि विस्तार से ज्यादा से ज्यादा योग्य छात्र आवेदन कर सकेंगे और सत्र समय पर शुरू हो सकेगा।
Read Also Chaibasa Chamber : चाईबासा चेंबर: गिरफ्तारी काफी नहीं, चोरी का माल बरामद हो

