Home » Chaibasa News : छोटाखूंटा तालाब के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

Chaibasa News : छोटाखूंटा तालाब के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हुए दूसरे बाइक पर सवार युवक

by Rajeshwar Pandey
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छोटाखूंटा तालाब के समीप हुआ, जहां दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

जानकारी के अनुसार हीरो स्प्लेंडर और होंडा साइन बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्प्लेंडर चला रहे मोटाई कलुंडिया, उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बाइक पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद होंडा साइन बाइक पर सवार युवक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का इलाज जारी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले जाया गया है। फरार बाइक सवार की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

Read Also chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में भीड़ ने एक अधेड़ को दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, एक हिरासत में

Related Articles