Home » chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में भीड़ ने एक अधेड़ को दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, एक हिरासत में

chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में भीड़ ने एक अधेड़ को दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, एक हिरासत में

इस बार भीड़ ने मॉब लिंचिंग जैसी घटना को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने 54 वर्षीय कुंडिया सिंकु पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस बार भीड़ ने मॉब लिंचिंग जैसी घटना को अंजाम दे दिया। यहां ग्रामीणों ने 54 वर्षीय कुंडिया सिंकु पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना पतारहातु गांव के बारुसाई टोला में रविवार शाम को घटी है। हालांकि इस मामले पुलिस की पड़ताल जारी है।

 मारपीट करते व घसीटते हुए जबरन घर से बाहर ले गए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे कुंडिया सिंकु अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही 10 से 12 लोग उसके घर पहुंचे और उसे जबरन घर से बाहर निकाल कर मारपीट करते व घसीटते हुए कुछ दूर स्थित कुशनु हेम्ब्रम के नवनिर्मित मकान के पास ले गए। जहां आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी खतरनाक थी कि कुंडिया सिंकु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा शव, पति का शव देख दंग रह गई पत्नी

घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मृतक का शव पूरी रात घटनास्थल पर ही अर्धनग्न अवस्था में पड़ा रहा। सोमवार सुबह जब कुंडिया सिंकु रातभर घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी तलाश में निकली। खोजबीन करते हुए वह घटनास्थल तक पहुंची, तो वहां पति का शव देख दंग रह गई।

बेटे रघुनाथ सिंकु ने कुमारडुंगी थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे गांव में भारी तनाव व्याप्त हो गया। घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे रघुनाथ सिंकु ने कुमारडुंगी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। हालांकि, परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं ले जाने देंगे।

घटनास्थल पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा

घटनास्थल पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा, जिसे शांत कराने में पुलिस जुटी रही। पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। मृतक पर लगाए गए दुष्कर्म के प्रयास के आरोप की भी अलग से निष्पक्ष जांच होगी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जिसे लेकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read Also Chaibasa News : रूंघीकोचा पंचायत में मलेरिया से बुजुर्ग की मौत, इलाके में बढ़ी चिंता

Related Articles

Leave a Comment