Home » Jamshedpur News : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय, कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू

Jamshedpur News : विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय, कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू

Jamshedpur News : ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही ग्रामसभा आयोजित कर ग्राम प्रधान और संबंधित रैयतों के साथ बैठक की जाएगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Kowali Dumaria main road repair work started in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड में जर्जर हो चुकी कोवाली–डुमरिया मुख्य सड़क की मरम्मत का काम गुरुवार से शुरू हो गया। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के संज्ञान लेने और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश के बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कर दी है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों की समस्या पर विधायक ने लिया संज्ञान

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डुमरिया प्रखंड की कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। केंदुआ पंचायत के सुशनीगड़िया गांव के पास भी सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों से बात कर तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

मुआवजा मिलने के बाद शुरू होगा स्वीकृत सड़कों का निर्माण

पोटका विधानसभा क्षेत्र में विधायक के प्रयास से कई महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। हालांकि, कुछ स्थानों पर रैयतों को जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित जमीन पर सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

ग्रामसभा के जरिए मुआवजा दिलाने की पहल

ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही ग्रामसभा आयोजित कर ग्राम प्रधान और संबंधित रैयतों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक के माध्यम से जमीन के मुआवजे से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्वीकृत सड़क योजनाओं का निर्माण जल्द शुरू कराया जा सके।

सड़क मरम्मत से ग्रामीणों में खुशी

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक संजीव सरदार क्षेत्र की सड़क और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं। कोवाली–डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू होना इसी का उदाहरण है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मुआवजे से जुड़े मामलों का जल्द समाधान होने के बाद क्षेत्र की अन्य स्वीकृत सड़कों का निर्माण भी गति पकड़ेगा।

Read Also: Jamshedpur News : सिदगोड़ा एल-4 एरिया दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के 77वें आयोजन का हुआ भूमिपूजन

Related Articles

Leave a Comment