Home » Kolhan University : 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को, 10 सितंबर तक जमा होंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Kolhan University : 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को, 10 सितंबर तक जमा होंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Kolhan University : इस समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल होंगे।

by Anurag Ranjan
KOLHAN UNIVERSITY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) का 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विवि ने शुरू कर दिया है। विद्यार्थी 10 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। सामान्य कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपए जबकि पीएचडी के लिए 2 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया।

समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। शुल्क का भुगतान कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) अथवा परीक्षा विभाग द्वारा जारी बैंक चालान के माध्यम से किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी और प्रारूप के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल होंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस दीक्षांत समारोह में निम्नलिखित सत्रों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे:

  • पीजी अंतिम परीक्षा (सत्र 2023-2025)
  • एमबीए अंतिम परीक्षा (सत्र 2022-2024)
  • बीएड अंतिम परीक्षा (सत्र 2023-2025)
  • 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित सभी सफल पीएचडी अभ्यर्थी

10 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करना होगा फॉर्म

उक्त पाठ्यक्रमों के सभी टॉपर्स, पीजी छात्र और पीएचडी धारकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.kolhanuniversity.ac.in) से दीक्षांत समारोह का पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। विधिवत भरा हुआ फॉर्म स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 10 सितंबर 2026 तक कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करना अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड व अंकपत्र की छायाप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • मैट्रिक बोर्ड का प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण हेतु)
  • दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • पीएचडी अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी अधिसूचना की प्रति

निर्धारित शुल्क और भुगतान प्रक्रिया

  • टॉपर्स (पीजी, एमबीए, बीएड): 1,000 रुपए
  • पीएचडी अभ्यर्थी: 2,000 रुपए
  • अन्य पीजी छात्र (जो टॉपर नहीं हैं): जो छात्र 29 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से केयू के पीजी विभाग में अपनी डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 500 रुपए का शुल्क तय किया गया है।

Read Also: Inspire Award : पूर्वी सिंहभूम में रजिस्ट्रेशन की सुस्त रफ्तार पर शिक्षा विभाग सख्त, निजी स्कूलों को शो कॉज की चेतावनी, अब तक सिर्फ 680 छात्रों का ही हुआ है रजिस्ट्रेशन

Related Articles

Leave a Comment