Home » Sahibganj Latest News : साहिबगंज में मोबाइल चलाते-चलाते युवक को आया चक्कर, जमीन पर गिरते ही मौत

Sahibganj Latest News : साहिबगंज में मोबाइल चलाते-चलाते युवक को आया चक्कर, जमीन पर गिरते ही मौत

by Rakesh Pandey
Sahibganj Latest News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ में गणेश पूजा के मौके पर मेला लगाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय निवासी सुबोध साह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।

मृतक की नानी दोरोती बेवा ने अनुमंडल अस्पताल में बताया कि आकाश हाथीगढ़ स्थित उनके घर आया था। गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में उसे टैटू की दुकान लगानी थी। रविवार सुबह वह मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में आकाश को इलाज के लिए राजमहल स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद आकाश को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही माता-पिता समेत कई परिजन हुए बेहोश

आकाश की मौत की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और अन्य परिजनों में मातम पसर गया। बेटे की मौत से पिता सुबोध साह और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदमे में नानी दोरोती बेवा, बहन और भाई भी अस्पताल परिसर में एक-एक कर बेहोश होने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य परिजनों ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे डालकर होश में लाने की कोशिश की। इस दौरान अस्पताल परिसर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। घटना से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में परिजनों ने खुद को संभाला और आकाश के शव को वाहन से उसके पैतृक गांव घोघा के पक्कीसराय ले गए।

Read Also- Dhanbad News : बुजुर्ग महिला से मारपीट के आरोप पर भड़के ग्रामीण, CISF और ECL की टीम को बनाया बंधक

Related Articles

Leave a Comment