Home » Seraikela News: चांडिल में बनेगा मार्केट कांप्लेक्स और बस स्टैंड, जमीनें हो गईं चिन्हित

Seraikela News: चांडिल में बनेगा मार्केट कांप्लेक्स और बस स्टैंड, जमीनें हो गईं चिन्हित

डीडीसी ने एक सप्ताह में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण शुरू कराने का दिया निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां की चांडिल में स्वास्थ्य केंद्र मार्केट कंपलेक्स और बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। तीनों योजनाओं को पूरा करने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। डीडीसी ने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण हर हाल में शुरू कर दिया जाए।

उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने शनिवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास एवं निर्माण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और प्रस्तावित बस स्टैंड की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

कदमडीह में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चिन्हित सरकारी भूमि का निरीक्षण करते हुए डीडीसी ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। कुछ लोगों द्वारा भूमि को श्मशान घाट बताए जाने की बात सामने आई। भूमि के सत्यापन में अंचल अधिकारियों ने इसे सरकारी भूमि बताया। डीडीसी ने अंचल पदाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने का निर्देश दिया। बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार धारा 107 के तहत कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके बाद सिदडीह में स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चिन्हित सरकारी जमीन का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी अभिलेखों के सत्यापन के बाद सरकारी भूमि पर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया।

चांडिल बाजार स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स में शौचालय निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए संवेदक को दो दिनों के भीतर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। दुकानों में शटर नहीं होने पर तकनीकी पदाधिकारियों को प्राक्कलन तैयार कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया।

प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल के निरीक्षण में बाजार से दूरी और कम आवागमन को देखते हुए डीडीसी ने अधिक सुविधाजनक वैकल्पिक स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सह सीओ तालेश्वर रविदास, थाना प्रभारी, राजस्व कर्मचारी, अभियंता, संवेदक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Read also – Seraikela News: कतर से कुछ दिन पहले आया था युवक, जहानाबाद के लिए निकलते ही चोरों ने बंद घर से पार कर दिए जेवर और नकदी

Related Articles

Leave a Comment