Home » SIR : झारखंड में 2.51 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 7.10 लाख मृत मतदाता सूची से होंगे बाहर

SIR : झारखंड में 2.51 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 7.10 लाख मृत मतदाता सूची से होंगे बाहर

झारखंड में 2.51 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन पूरा, 7.10 लाख मृत मतदाता सूची से होंगे बाहर

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,51,30,651 (94.96%) मतदाताओं के इन्यूमरेशन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
निर्वाचन विभाग के मुताबिक 2,64,36,310 (99.90%) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें से 2,15,91,889 मतदाताओं ने प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा कर दिए हैं। इन मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

7.10 लाख मृत, 10.43 लाख मतदाता नहीं मिले

एसआईआर अभियान के दौरान अब तक 35,38,762 प्रपत्र वापस प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें 7,10,090 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 10,43,441 मतदाताओं का पता नहीं चल सका या वे अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 13,82,101 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 3,68,425 मतदाताओं के नाम पहले से अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज मिले और 34,705 मतदाताओं ने इन्यूमरेशन प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, शेष प्रपत्रों का सत्यापन और डिजिटाइजेशन तेजी से जारी है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही अंतिम सूची में शामिल हों। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment