Home » Jamshedpur News: भारी बारिश के बीच कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर इलाके में कटी बिजली, करीब सवा घंटे बाद रिस्टोर होने के बाद फिर बत्ती गुल

Jamshedpur News: भारी बारिश के बीच कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर इलाके में कटी बिजली, करीब सवा घंटे बाद रिस्टोर होने के बाद फिर बत्ती गुल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार की रात भारी बारिश की वजह से तकनीकी खराबी के चलते बिष्टुपुर, सोनारी और कदमा की बिजली गुल हो गई। टाटा पावर की 132 केवी विद्युत लाइन ट्रिप होने के कारण ऐसा हुआ। शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हो गए। इस दौरान यह क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे।

इन इलाकों में पौने 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 11.05 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बाद में फिर तकरीबन 11.50 पर बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, लाइन ट्रिप होने की सूचना मिलते ही बहाली टीम को मौके पर लगा दिया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सवा घंटे के भीतर बहाल कर दी गई थी। मगर बाद में फिर, बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गौरतलब है कि जमशेदपुर में रविवार की रात तेज बारिश हुई है। इसी वजह से यह दिक्कत आई है।

Read also – Jamshedpur MGM Hospital News : डिमना हादसे के बाद MGM मेडिकल कॉलेज सख्त, हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू

Related Articles

Leave a Comment